अमरोहा, जनवरी 22 -- अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे विशाल तोमर का चयन यूपी 23 की सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ है। कोच चमन सिंह ने बताया की विशाल तोमर बहुत मेहनती और होनहार खिलाडी हैं। विशाल ने अपनी गेंदबाजी की शानदार परफॉर्मेंस से मुरादाबाद मंडल में अपना नाम रोशन किया है। वह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। उसने अपने दम पर कई टूर्नामेंट जीते हैं। विशाल तोमर के चयन से अकादमी में उत्साह का माहौल है। जिला कन्वीनर अमन लिट ने भी महत्वपूर्ण ट्राफी में चयन पर विशाल को शुभकामना दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...