औरैया, अप्रैल 9 -- कंचौसी, संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कंचौसी नगर निवासी विशाल कुमार गुप्ता ने शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन पहले ही प्रयास में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (केंद्रीय सचिवालय) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशाल कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान सुधीर गुप्ता के पुत्र हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 3400वीं रैंक प्राप्त की है। विशाल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिबियापुर क्षेत्र से पूरी की, जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय विशाल ने अपने माता-पिता और उनके मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाती। यदि छात्र दृढ़ निश्चय के साथ तैयारी करें तो सफलता अवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.