शामली, मार्च 30 -- क्षेत्र के गांव सेहटा में चौधरी महावीर सिंह निर्वाल की पुण्यतिथि पर विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों व प्रदेशों से पहुंचे खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को क्षेत्र के गांव सेहटा स्थित एक कालोनी में चौधरी महावीर सिंह निर्वाल की पुण्यतिथि पर विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान पिंटू पहलवान ने फीता काटकर किया। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि खेलों को मनुष्य के जीवन में बडा महत्व होता है। आज की भागदौड वाली जिदंगी में खेलों की ओर युवाओं को जाना चाहिए ताकि वह शारीरिक रूप से भी मजबूत बन सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.