श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती। कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए विशाल कुमार द्विवेदी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की विशेष अनुमति, सहमति व उच्च स्तरीय स्वीकृति के बाद जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- सुधांशु पाण्डेय बने जिला संयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...