रिषिकेष, फरवरी 27 -- तीर्थनगरी के युवाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में भजन गायकी के क्षेत्र में उभरते हुए सितारे विशाल गौड़ ने अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया है। फाल्गुन मास के पावन अवसर पर उनका नया वीडियो भजन "फाल्गुन के मेले में " इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय भक्तों के बीच खूब धूम मचा रहा है। ऋषिकेश के हरिधाम कॉलोनी वीरभद्र निवासी विशाल गौड़ की आवाज में नया वीडियो भजन 'फाल्गुन के मेले में' बालाजी म्यूजिक स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है। विशाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने बताया कि गुरु पंकज सुहास और ऋषिकेश के गायक धीरज चतरथ से उन्हें भजन गायकी की प्रेरणा मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...