विशाल अध्यक्ष व राजेश सहनी बने सचिव
दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। दोनार मछली मार्केट थोक विक्रेता संघ की ओर से शुक्रवार को कराये गए चुनाव में विशाल कुमार अध्यक्ष एवं राजेश साहनी सचिव पद पर निर्वाचित हुए। साथ ही संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश सहनी व विनोद सहनी को संरक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह जानकारी देते हुए उमेश सहनी ने कहा कि यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूत, व्यवस्थित एवं व्यापारियों के हितों के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.