विशालकाय इमली का पेड़ घर पर गिरा, महिला घायल
लोहरदगा, मई 16 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के जामुनटोली में तेज आंधी के साथ हो रही बारिश के दौरान एक विशालकाय इमली का पेड़ दो घरों के ऊपर गिर गया। गुरूवार अपराह्न करीब चार बजे बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। वीरेंद्र उरांव और किशुन उरांव पूरे परिवार के साथ अपने घर में थे। इसी क्रम में घर से सटा एक विशालकाय इमली का पेड़ अचानक गिर गया। इससे दोनों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। किशुन की पत्नी सुनीता उरांव को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद काफी देर तक लोग घर के अंदर फंसे रहे। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से लोग निकले। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल पेड़, तीन लोग घायल दोनों लोगों का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। कैरो बीडीओ छंदा भटाचार्य ने घटनास्थल पर पंहुचकर पीड़ित लोगों को फिलहाल गांव के प्राइमरी स्कूल में रहने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.