लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर निकलने वाले दुर्लभ वन्य जीव ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। कभी हाथियों का झुंड किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहा है तो कभी शिकारी जानवर ग्रामीणों व उनके पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल करते रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर एक विशालकाय अजगर त्रिकोलिया स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर जा पहुंचा। मामले की सूचना दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा बाघ संरक्षण फाउण्डेशन के अंर्तगत कार्यरत नाजरुन निशा को दी गई। सूचना पर टीम के साथ वह मौके पर जा पहुंचीं और अजगर को रेस्क्यू कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। अजगर को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.