विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद हुए तीन लापता नाबालिग
सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महाबुआंग थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। तीनों बच्चे नौ जून को बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। इस संबंध में महाबुआंग थाना में सनहा संख्या-20/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर महाबुआंग थाना की पुलिस ने तकनीकी सूचना के आधार पर जांच की, जिससे तीनों बच्चे घूमने के उद्देश्य से विशाखापट्टनम चले गए हैं। महाबुआंग थाना पुलिस एवं परिजनों के सहयोग से तीनों बच्चों को विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 14 जून को उन्हें उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.