जमशेदपुर, फरवरी 25 -- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने से सोमवार दोपहर टाटानगर स्टेशन पर यात्री भड़क उठे। इससे प्लेटफार्म नंबर एक पर हंगामे की स्थिति बन गई थी। यात्री पूछताछ केंद्र से ट्रेन के आगमन की सही सूचना प्रसारित नहीं होने से नाराज थे। ऐसे में यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय जाकर ट्रेन आने का सही समय पूछ रहे थे। वहीं एक महिला यात्री ने ट्रेन लेट होने की शिकायत स्टेशन पुस्तिका में दर्ज कराई। यात्रियों के अनुसार, सुबह 7.25 बजे की ट्रेन दोपहर 1.15 बजे तक टाटानगर नहीं आई थी। मोबाइल एप पर ट्रेन गम्हरिया स्टेशन पर बता रहा था। पूछताछ केंद्र से ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने की घोषणा होने के बाद यात्री शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...