सहरसा, मार्च 20 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार देर रात तक चली मतगणना के बाद विशनपुर एवं गोलमा पश्चिमी पैक्स चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने आधिकारिक रूप से विजेताओं की घोषणा की। विशनपुर पैक्स में निर्वतमान अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन यादव को 121 मतों से पराजित किया। पप्पू यादव को कुल 467 मत प्राप्त हुए, जबकि पवन यादव को 346 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी शंभू सिंह को 141 मत प्राप्त हुए। इस तरह यहां मुकाबला त्रिकोणीय रहा, लेकिन अंततः पप्पू यादव ने अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं गोलमा पश्चिमी पैक्स में आलोक कुमार सिंह ने 47 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 341 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन कुमार को 294 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.