अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने विवेचना में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। क्वार्सी थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमरेश कुमार त्यागी व एसआई सामून अली ने विवेचना का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया। कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करें। यदि अनुशासनहीनता, लापरवाही व अवैध क्रिया-कलापों के आरोप संज्ञान में आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में अलीगढ़ पुलिस प्रदेश में प्रथमअलीगढ़। आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई व शिकायतों के निस्तारण में फरवरी माह में भी अलीगढ़ पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। रैंकिंग के अनुसार जिले के 28 थाने प्रथम स्थान पर हैं। शासन स्तर से जनसुनवाई के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.