उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने की, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही पर थानेदारों को अल्टीमेटम दिया और जिले के सभी थानों में पंजीकृत अभियोगों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी तेज करने, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कठोर कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.