प्रयागराज, मार्च 12 -- कोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुमित आनंद सिंह को विवेचना में लापरवाही के आरोप में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने एक नाबालिग लड़की से मारपीट व छेड़खानी के मामले की बिना बयान दर्ज किए ही चार दिन के अंदर चार्जशीट लगा दी। डीसीपी ने किशोरी के परिजन की शिकायत मिलने और एसीपी मेजा की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की। कोरांव थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की चार मार्च को मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में गई थी। आरोप है कि एक युवक ने लड़की से छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े तक फाड़ दिए। किशोरी के परिजनों ने पांच मार्च को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इधर, मामले की विवेचना की जिम्मेदारी दरोगा सुमित आनंद सिंह को दी गई। आरोप है कि दरोगा ने चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.