विवेचना में लापरवाही के मामले में एसओ रानीगंज लाइन हाजिर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट करने के मामले की विवेचना में लापरवाही को लेकर विवेचक के निलंबन के बाद एसओ को भी लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चार अन्य निरीक्षक को भी इधर से उधर किया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा गांव निवासी लाल बहादुर ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने की एफआईआर दर्ज कराई थी विवेचक अनिल सिंह ने सबूत के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब एसओ प्रभात सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया है। ऐसी जेठवारा विजयकांत सत्यार्थी को रानीगंज की जिम्मेदारी दी है जबकि क्राइम ब्रांच के निरीक्षक पंकज कुमार राय को एसओ जेठवारा बनाया है।पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया न्यायालय सुरक्षा प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.