चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे में मारपीट मामले की विवेचना करने गए दरोगा के साथ युवक ने दबंगई दिखाते हुए कॉलर पकड़कर हुए धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशा देखते रहे। युवक दरोगा को गालीगलौज करते हुए धमकाता भी रहा। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। भौंरी कस्बा निवासी दादू भाई यादव के खिलाफ रैपुरा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना दरोगा सुभाषचंद्र को मिली है। शुक्रवार को अपरान्ह बाद दरोगा सुभाषचंद्र कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मामले की विवेचना करने पहुंचे। बस स्टैंड के पास नामजद आरोपित दादू भाई यादव पुलिस को नजर आया। जिसे दरोगा ने रोक लिया। इसी बात पर दादू भाई यादव भड़क गया और उसने दरोगा के साथ अभद्रता करनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.