देवरिया, सितम्बर 28 -- पुलिस लाइन सभागार में कोतवाली के विवेचकों के साथ एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने रविवार को बैठक की और एक-एक विवेचक से उनकी विवेचना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।समीक्षा के दौरान 03 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं, पार्ट पेंडिंग प्रकरणों, जनपद से बाहर स्थानांतरित विवेचनाओं, पुरस्कार घोषित अपराधियों, गैंगस्टर एवं गोवध संबंधी गिरफ्तारी के बारे में भी एएसपी ने जानकारी ली। इस दौरान सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल शशिभूषण राय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...