विवेचनाओं के आधुनिक तकीनक से जोड़ने के लिए टेबलेट वितरित
हाथरस, मई 28 -- हाथरस। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन व विवेचनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जिले में 91 टैबलेट क्रय किए गए हैं। इसी क्रम में बुधवर को सदर विधायक अंजुला माहौर ने सर्किल नगर के तहत कार्यरत विवेचकों को कुल 27 टैबलेट वितरित किए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जनपद के तीनों सर्किलों को समान रूप से 27-27 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इन टैबलेट्स के माध्यम से ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, सीसीटीएनएस एवं अन्य डिजिटल पुलिसिंग संबंधी कार्यों को गति मिलेगी तथा विवेचना कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेगा। यह भी पढ़ें- हाईटेक : सीसीटीएनएस की नई तकनीक से जुड़ेंगे जिले के सभी थाने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.