बाराबंकी, फरवरी 9 -- बाराबंकी। दंपति विवाद की जांच कर रहे विवेचक की महिला से अवैध संबंध हो गए। यह आरोप पति ने लगाते हुए एसपी से किया है। सीओ रामनगर मामले की जांच कर रही हैं। रामनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पत्नी का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी। इसी मामले की जांच के लिए रामनगर थाना में तैनात उपनिरीक्षक उनके घर आए थे। आरोप है कि दरोगा ने पहले भरोसे में लेकर उससे गाड़ी चलवाने लगे। उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद युवक की गैरमौजूदगी में पत्नी से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले उसकी उसकी पत्नी जब अपनी ननद के साथ रामनगर गई थी, तभी दरोगा कार से पहुंचा और ननद के वि...