उरई, मार्च 13 -- उरई। एक महिला ने एट थाना के विवेचक पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर अन्य अधिकारी को विवेचना सौंपने की मांग की है। बिलायां निवासी सुनीता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि रिपोर्ट एट थाने में केस की विवेचना विवेचक द्वारा की जा रही है। आरोप है कि जब वह विवेचक से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पूछने गई तो विवेचक ने अभद्र व्यवहार किया। महिला का कहना है कि विवेचक ने उसे भला-बुरा कहा और गाली-गलौज कर मुकदमा झूठा बता वापस लेने का दबाव बनाया। सुनीता का आरोप है कि विवेचक ने यह भी कहा यदि केस वापस नहीं लिया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाएगा। इससे पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और आशंका जता रही है कि मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई ...