रामपुर, अगस्त 2 -- रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारूख खां की हत्या के मामले में विवेचक को हाईकोर्ट ने केस डायरी और घटना की सीसीटीवी फुटेज के साथ तलब किया है। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसपी को आदेश दिए हैं। केस की सुनवाई 10 अगस्त को हाईकोर्ट में होगी। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर 13 फरवरी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए वादिनी मुकदमा सहित 50 लोगों को गवाह बनाते हुए आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। इस मामले में मुख्यारोपी बाबू असगर अली पर पूर्व में आरोप तय हो चुके हैं। साथ ही उसकी जमानत सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। वहीं सह आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी अग्रिम जमानत पर रिहा है। असग...