नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। एजली ऑफिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए बयान में कहा गया है किउपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत व सहयोग सुनिश्चित किया जाए।दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी और आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यह भी पढ़ें- डेढ़ घंटे तक फंसे रहे, सोफे तक पहुंच गई आग; दिल्ली के विवेक विहार अग्नकांड में बचे लोगों ने क्या बताया उपराज्यपा...