रांची, जून 20 -- रांची। विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया और उनके सही तरीकों की जानकारी दी। साथ ही, शिक्षकों ने नियमित योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में बताते हुए छात्रों को इसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 को खुले रहेंगे स्कूल यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में हुआ योग जागरूकता कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...