रांची, जुलाई 1 -- रांची। विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत बनाना है। शिविर में डॉक्टरों ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें ओरल हाइजीन की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और स्कूल के शिक्षकों ने भी दंत जांच का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...