सुल्तानपुर, मार्च 30 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के विवेक नगर वार्ड में स्थित नालियां बजबजा रही हैं। नालियों में गंदगी का अंबार भरा पड़ा है। धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है, लेकिन साफ सफाई न होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है जो बीमारियों को आमंत्रण दे सकता है। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी जो वार्ड में नियुक्त हैं वह नियमित नालियों की सफाई नहीं करते हैं। इसीलिए उसमें ज्यादा मात्रा में कचरा जमा हुआ है और ज्यादा दिन तक गंदगी एवं कचरा जमा होने से नालियों से दुर्गंध आ रही है। लोगों ने कहा कि समय-समय पर अगर नालियों में दवाओं का छिड़काव होता रहे तब भी कुछ गनीमत रहे। साफ सफाई एवं दवाओं का छिड़काव ना होने से लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। लोगों ने नगर पंचायत से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी ...