गाजीपुर, मई 31 -- सैदपुर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने वाराणसी में आयोजित एक बैठक के दौरान तहसील क्षेत्र के गोरखा निवासी विवेक चौबे को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जहां वे संगठन के विस्तार और गतिविधियों का संचालन करेंगे। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष विवेक चौबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू समाज को संगठित करना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि समाज में हो रहे धर्मांतरण का विरोध और पुनः हिंदू धर्म में वापसी जैसे कार्यों पर भी संगठन सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर गोपाल राय ने निर्देश दिया कि वाराणसी मंडल के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाए और जातिगत भेदभाव मिटाकर समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने हिंदू समाज को जागरूक और आत्मनिर्...