सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सोनभद्र के निवासी विवेक चतुर्वेदी को युवा राष्ट्रीय लोक दल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से युवा रालोद को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। विवेक चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...