वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह स्टेडियम में सोमवार को हॉकी का सेमीफाइनल मैच लालपुर और विवेक एकेडमी हरहुआ के बीच खेला गया। विवेक एकेडमी ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। विवेक एकेडमी के लिए अक्षय ने 2, गोलू ने 1 और रोहित ने 1 गोल किया। जबकि लालपुर के लिए अंकित, पवन और अश्वनी ने 1-1 गोल किया। विवेक एकेडमी फाइनल में विवेक एकेडमी शिवपुर से भिड़ेगी। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में विवेक एकेडमी हरहुआ ने लालबहादुर शास्त्री को 6-1 से हराया। विवेक एकेडमी के लिए रश्मि ने 2, वर्षा, अंशिका और मधु ने 1-1 गोल किया, जबकि लालबहादुर शास्त्री के लिए तनु ने 1 गोल किया। ओलंपियन राहुल सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...