विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 की तारीफ में लिखा लंबा पोस्ट, जानें ट्रोल क्यों कहने लगे डबल ढोलकी
नई दिल्ली, मार्च 30 -- धुरंधर 2 की तारीफ में इंडस्ट्री के लोग लंबे-चौड़े पोस्ट लिख रहे हैं। इस बीच द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फिल्म पर ट्वीट करके ट्रोल हो रहे हैं। विवेक ने मूवी की तारीफ की है और बताया है कि उन्हें किसका काम सबसे ज्यादा पसंद आया। उन्होंने आदित्य धर को चेतावनी भी दी है कि ये इकोसिस्टम जितना आकर्षक लगता है उतना ही कई बार जालिम हो सकता है।विवेक बोले, शब्द नहीं हैं विवेक लिखते हैं, मैं कैलिफोर्निया के गांव वाले इलाके में था और वहां से खास तौर पर धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजिल्स आया। शाबाश। ब्रावो। एक बार फिर कमाल कर दिया, @AdityaDharFilms। सच कहूं तो मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं... मैं जो भी कहूंगा वो शायद उस फिल्म के सामने शोर जैसा लगेगा जो खुद में ही एक मिसाल है। इससे बेहतर है कि मैं आपको फोन ही कर लूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.