हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी। विवेकानंद हॉस्पिटल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि लक्ष्मी शिशु मंदिर पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य हरिदत्त जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लाल श्रीकांत कोशिक और बेस अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पंकज पंत रहे। हॉस्पिटल संचालक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनोहर सिंह डसीला, देव आर्या, राजेंद्र जोशी, सुरेश पलड़िया, दीवान सिंह, हरीश दसौनी, गुड्डी, गीता, रेनू, तारा, हेम, प्रभात, महेश, रश्मि ओझा, चंदू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...