चम्पावत, जुलाई 30 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विवेकानंद विद्या मंदिर खर्ककार्की में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस और साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देशन में और हरीशचंद्र भट्ट के संचालन में सभी अधिकार मित्रों ने अपने-अपने विचार रखे। बताया गया कि हर साल 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती मानव तस्करी के रोकथाम के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अधिकार मित्र गोविंद सिंह महर, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी को लेकर किया जागरूक यह भी पढ़ें- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस -सीमांचल बना मानव तस्करों का सॉफ्ट टारगेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...