बागेश्वर, अगस्त 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से 16 से 19 अगस्त तक वृंदावन, मथुरा में 38वीं खेलकूद ओलंपियाड अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर और विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी कपकोट के 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत कुल 26 पदक जीते। बागेश्वर पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कमल नागरकोटी, सुंदर गढ़िया, इंटरनेशनल कोच चंदन कोरंगा, केसर सिंह मेहता, वॉलीबाल कोच गोविंद मटियानी, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संजय बर्गा, पूर्व खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र खेतवाल और प्रकाश...