पीलीभीत, जुलाई 10 -- पीलीभीत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि जनपद से वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश मिले हैं। राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में क्रियाशील रहने वाले और जनजागरुकता में भागीदारी करने वाले युवा के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए राज्य स्तर पर व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 50000 रुपये, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में किसी युवा ने सामाजिक और राष्ट्रहित में योगदान व उत्कृष्ट कार्य किए हैं। व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए प्रतिभाग करने में रुचि है, तो वह विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।...