आगरा, जनवरी 10 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर संजय प्लेस स्थित संस्कृति भवन में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचेतना से ओतप्रोत रचनाओं की सुंदर प्रस्तुति हुई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। काव्य संध्या में हास्य कवि लटूरी लत, अजय गुप्ता रंगीला, विष्णु उपाध्याय, मोहित सक्सेना, गया प्रसाद मौर्य, प्रभु दत्त उपाध्याय, उमाशंकर मिश्र, भगवान सहाय, हीरेंद्र हृदय, हरेंद्र शर्मा, दीक्षा, विशाल एवं रश्मि सिंह सहित अनेक कवियों ने रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ किया। कवियों की रचनाओं में हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार और विवेकानंद के विचारों की झलक देखने को मिली, जिससे वातावरण भावविभोर हो उठा। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे साहित्य और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.