फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। शहर के लोक बिहार कालोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विवेकानंद के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। बाद में विवेकानंद यूथ क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इस क्लब का गठन स्वयं अपने वेतन से किया था। युवाओं को खेलकूद किट वितरण कर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया जा रहा है। बाद में विभिन्न ब्लाकों से आई करीब दो सैकड़ा टीमों को खेलकूद किट का वितरण गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, राजा सिंह कछवाह, अपर्णा सिंह समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.