लखनऊ, फरवरी 12 -- इंदिरानगर की विवेकानंद कॉलोनी में छह बदमाश रेकी करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। बदमाशों ने अपने चेहरे को नकाब से ढक रखा था। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। विवेकानंद कॉलोनी में सर्वोदय विकास समिति के एसके सिंह ने बताया कि 10/11 फरवरी की रात करीब 3:30 बजे कॉलोनी में छह नकाबपोश बदमाश दाखिल हुए। उनको देख कर कुत्ते भौंकने लगे। बदमाशों ने कुत्तों को शांत कराने के लिए पथराव भी कर दिया। घरों की रेकी कर रहे बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। उनके हाथों में कुछ औजार थे। बदमाशों ने मुंह पर मफलर लपेट रखा था, जिससे उनकी पहचान न हो सके। सीसीटीवी कैमरों में साफ दिख रहा है कि बदमाश घरों में झांक-झांक कर देख रहे थे। इस घटना से लोग डरे हुए हैं। समित की ओर से इंदिरानगर पुलिस का तहरीर दे दी गई है। समित के सदस्यों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.