सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसएलके कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र चौधरी व प्रध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के आदर्श वाक्य ' उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक लगे रहो' को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनएसएस कॉलेज इकाई पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने कहा कि महान् संन्यासी, आध्यात्मिक, दार्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.