बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। रामकृष्ण सेवा समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर बैठक हुई। इसमें जयंती कार्यक्रमों की रूप-रेखा बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन शहर में रामकृष्ण-विवेकानंद वेदान्त साहित्य का विशेष बुक स्टॉल लगाया जाएगा, जिससे युवाओं सहित आमजन को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों और संदेशों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सके। साथ ही युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमे कबड्डी, खो-खो एवं दौड़ होगी। इसके अलावा एक युवा सम्मेलन भी कराया जायेगा। समिति के सचिव लव कुमार पांडेय ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास एवं...