मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के ऑडिटोरियम में उद्घाटन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा सप्ताह (12 से 19 जनवरी) के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय, आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह के ...