नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली। एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज-टेक्निकल कैंपस दिल्ली के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की टीम ने कमला नेहरू रिज में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान में डीडीए और सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट ऑफ डिग्रेडेड इकोसिस्टम्स का भी सहयोग रहा। अभियान में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. एकता खुराना और हरमीत सिंह ने प्रतिभागियों को पौधरोपण की वैज्ञानिक विधियों, जैव विविधता संरक्षण, शहरी वनों के महत्व तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में पेड़ों की भूमिका से अवगत कराया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प का उद्देश्य व...