चम्पावत, मार्च 29 -- लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर, बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट का संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रविवार को तीनों स्कूलों के संयुक्त वार्षिकोत्सव में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी रहे। उन्होंने गुणवत्ता पूर्व शिक्षा देने पर सभी स्कूलों के गुरुजनों और प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस जिस मंच पर खड़े हैं वहीं से शिक्षा और संस्कार मिले हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया रहे। मुख्य वक्ता संभाग निरीक्षक राजेंद्र चंद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.