विवि शिक्षक संघ चुनाव में आरएसएम कॉलेज के दो शिक्षकों ने दर्ज की जीत
बिजनौर, सितम्बर 21 -- आरएसएम पीजी कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से गुरुजम्भेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव निर्वाचित डॉ. जितेंद्र चौधरी और फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ. हिमांशु त्रिपाठी का स्वागत किया गया। वर्धमान कॉलेज, बिजनौर में रविवार को हुए चुनाव में डॉ. जितेंद्र चौधरी ने 205 मत पाकर सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि डॉ. हिमांशु त्रिपाठी 178 मत प्राप्त कर फुपुक्टा प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। चुनाव में 435 शिक्षकों ने मतदान किया। कॉलेज के इतिहास में पहली बार किसी शिक्षक ने विवि शिक्षक संघ के सचिव पद पर विजय हासिल की है। डॉ. चौधरी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी और डॉ. त्रिपाठी कृषि अभियंत्रण प्रभारी हैं। कॉलेज पहुंचने पर शिक्षकों ने दोनों का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. रश्मि शर्मा रावल समेत शिक्षक मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.