पटना, जुलाई 13 -- बिहार लोक भवन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि विवि और कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों व 30 जून, 2026 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-कर्मियों का वेतन, बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति का लाभ 20 जुलाई तक भुगतान करें। इसकी रिपोर्ट 24 जुलाई तक राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध कराएं। लोक भवन ने कुलपतियों को कहा है कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के चालू एवं बकाया वेतन व सेवानिवृत्ति का लाभ मिशन मोड में करें। लोक भवन ने इसके लिए नाराजगी भी जतायी है कि आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद वेतन, बकाया वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ की स्वीकृति एवं भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है। यह भी पढ़ें- मगध विश्वविद्यालय 27-28 जुलाई को लगाएगा विशेष शिकायत निवारण शिविर इसे गंभीरता से लेते हुए इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए...