विवि में 23-24 जुलाई को रिक्त सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग
आजमगढ़, जुलाई 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 23 एवं 24 जुलाई को स्पॉट काउंसिलिंग आयोजित कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ संबंधित विभागों में उपस्थित होने की अपील की है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि स्पॉट काउंसिलिंग पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित होगी। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए होगा, जिन्होंने 8 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से स्नातक और परास्नातक स्तर की रिक्त सीटों पर भी काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। कुलसचिव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.