बलिया, मार्च 30 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति चरण 5.0 के द्वितीय चरण के तहत समाजशास्त्र विभाग की ओर से व्याख्यान श्रृंखला 'सफलता की कहानी नारी की जुबानी' का उद्घाटन सोमवार को हुआ। इसका उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष से सफलता की कहानी को मंच प्रदान करना है ,जो आज समाज के सामने एक उदाहरण और प्रेरणा के रूप में खड़ी हैं। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा ने उद्घाटन किया। विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। 'मिशन शक्ति' इसी उपक्रम में संचालित हो रहा है। विभाग की सहायक आचार्य डॉ स्मिता ने कहा कि सशक्त और विकसित समाज का निर्माण तभी संभव है जब महिलाएं सशक्त हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.