मथुरा, फरवरी 27 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार व उद्यमिता के लिए प्रेरित करने हेतु माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के सहयोग से एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने उद्यमिता के अवसरों, सरकारी योजनाओं, स्टार्टअप रणनीतियों एवं वित्तीय सहायता पर जानकारी दी। प्रति कुलाधिपति डॉ. रघुराम भट्टा ने इनोवेशन, आत्मनिर्भरता एवं स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया। एमएसएमई आगरा के फील्ड ऑफिसर योगेंद्र प्रताप सिंह ने एमएसएमई योजनाओं, फाइनेंशियल सपोर्ट सिस्टम व बिजनेस प्लानिंग पर प्रकाश डाला। खज़ानी वेलफेयर सोसाइटी मथुरा की प्रेसिडेंट श्रीमती शिप्रा राठी (रोज़गार दीदी) ने विद्यार्थियों को उद्यमी बनने ...