मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत सभी विवि में फैकेल्टी डेवपलमेंट प्रोग्राम सेल बनाया जायेगा। लोकभवन ने इसका निर्देश दिया है। विवि के अलावा कॉलेजों में भी इस सेल का गठन किया जायेगा।लोकभवन ने विवि और कॉलेजों को सेल के लिए एक नोडल अफसर की तैनाती करने का भी निर्देश दिया है। नोडल अफसर प्रोफेसर रैंक के होंगे। एक सहायक नोडल भी सेल में रहेंगे। लोकभवन ने तीन जुलाई तक नोडल अफसर और सहायक नोडल अफसर का नाम भेजने को कहा है। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षकों में क्षमता विस्तार, एकेडमिक लीडरशिप, नवाचार, शोध और पेशेवर विकास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...