मेरठ, जून 10 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में जारी दीक्षोत्सव में मंगलवार को रंगोली, स्लोगन एवं पोस्टर से लेकर पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। ललित कला विभाग में नारी शक्ति वंदन में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जबकि कबड्डी मैच में कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला मैदान में उतरीं। नारी शक्ति वंदन का शुभारंभ कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रो.शुक्ला ने कहा कि नारी समाज की प्रेरक शक्ति है। नारी के सम्मान एवं सशक्तिकरण बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं। संयोजिका प्रो.अलका तिवारी ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक जागरुकता का सशक्त उपकरण है। इस दौरान पोस्टर, स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नारी सशक्त...