मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में थिएटर कोर्स कराने की अनुमति मिल गई है। कुलपति ने डीएसडब्ल्यू को इसे शुरू कराने का जिम्मा दिया है। शनिवार को सिलेबस से लेकर इस कोर्स को कराने को लेकर अन्य फाइलें उपलब्ध करा दी गईं।विवि में थिएटर कोर्स की लंबे समय से मांग हो रही थी। इसे लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई गई है। यूजी और पीजी का सिलेबस उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अभी यूजी कोर्स कराने का निर्णय लिया गया है।चार साल का बनाया गया है सिलेबसडीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति ने इस पर जल्द काम कराने का निर्देश दिया है। सोमवार से इसपर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सिलेबस चार साल का बनाया गया है। इसमें पहले साल में दो सेमेस्टर में इसे बांटा गया है। पहले सेमेस्टर में एक्टिंग के बेसिक पर बात की जाएगी। इसके बाद थिए...