मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार से शुरू हुआ कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव और रामकुमार ने बताया कि कॉलेज के कर्मचारी भी इस कार्य बहिष्कार में समर्थन दे रहे हैं। कार्य बहिष्कार से विवि में कोई कामकाज नहीं हुआ। कॉलेजों और पीजी विभागों में भी कामकाज ठप रहा। रिजल्ट सुधार को आने वाले छात्र खाली हाथ लौट गए।कर्मचारियों ने बताया कि जबतक विवि प्रशासन हमारी मांगें नहीं मानेगा, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने विवि धरनास्थल पर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।उधर, यह भी पढ़ें- विवि अधिनियम के खिलाफ शिक्षकों का धरना शुरू प्रस्तावित विवि अधिनियम के खिलाफ बीआरएबीयू के शिक्षकों का प्रदर्शन भी बुधवार को ज...